राष्ट्र सेवा हेतु युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा पीएम श्री विद्यालय में भर्ती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

13
Advertisement

कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशानिर्देश में 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए बल में भर्ती होने हेतु एक विशेष जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट श्री सोनू कुमार द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारतीय सेनाओं एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षाओं तथा विभिन्न पदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए स्वयं को तैयार करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भर्ती से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश सेवा के प्रति जागरूक करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं।

Advertisement