जनपद श्रावस्ती में *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष जनजागरूकता एवं साइबर सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। 
जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केन्द्र* महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण, परामर्श एवं सहायता प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। महिला हेल्पडेस्क एवं शक्ति मोबाइल टीमों द्वारा प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
*मिशन शक्ति एवं शक्ति मोबाइल टीमों* द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा उपायों, महिला सुरक्षा कानूनों, गुड टच–बैड टच, ईव-टीजिंग की रोकथाम तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को अज्ञात लिंक/कॉल से सावधान रहने, OTP व बैंकिंग विवरण साझा न करने तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल *साइबर हेल्पलाइन 1930* पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु *1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस सेवा, 108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन एवं 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन* की जानकारी भी साझा की गई।
*मिशन शक्ति अभियान* के सतत प्रयासों से जनपद में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।




























