सुलतानपुर पुलिस का विशेष अभियान: जनपद की सभी बैंकों व आसपास की जा रही है सघन चेकिंग

0
7

*पुलिस अधीक्षक महोदया, सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशानुसार, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।*

*इस अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों, एटीएम और आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।*

चेकिंग के दौरान निम्नलिखित सुरक्षा पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:

▪️बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और उनके कवरेज एरिया की सूक्ष्म जांच।
▪️बैंकों में लगे अलार्म सिस्टम का परीक्षण।
▪️सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति, उनकी सक्रियता और उनके पास वैध हथियारों की जांच।
▪️बैंक परिसर के आसपास या अंदर संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की तलाशी और उनसे पूछताछ।

विज्ञापन 2