आबकारी और पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी।* *सेमरहवा में अवैध शराब का कारोबार ध्वस्त, आरोपी दबोचा।*

19
Advertisement

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

महराजगंज (ब्यूरो): पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के क्रम में शुक्रवार को नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की।अभियान की शुरुआत ग्राम कजरी से हुई, जहां टीम ने दबिश देकर भारी मात्रा में लहन और उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए। इसके तुरंत बाद टीम ने ग्राम सेमरहवा (टोला बरतानी) में धावा बोला। सुबह करीब 09:25 बजे हुई इस कार्यवाही में पुलिस ने 08 कुंतल लहन और शराब बनाने की कई धधकती भट्टियों को पकड़ा, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नष्ट कर दिया गया।मौके से पुलिस ने दिलीप उर्फ चिन्दु (24 वर्ष) पुत्र रोशन को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। मामले में थाना नौतनवा पर मु0अ0सं0 37/2026 के तहत धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस सफल कार्यवाही में नौतनवा थाने से उ0नि0 रामरतन यादव, उ0नि0 विकास गौड़, का0 राहुल यादव, का0 विपिन गौड़ सहित आबकारी टीम के हे0का0 अनन्त कुमार पाण्डेय, का0 रामसूरत चौरसिया और का0 सुरेश कुमार सोनकर की मुख्य भूमिका रही।

Advertisement