*शासकीय कार्याे के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं-जिलाधिकारी*
*👉कार्यालय में साफ-सफाई प्रत्येक दशा में रखें सुनिश्चित-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 27 फरवरी, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होने केन्द्रीय अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार, मालखाना, भू अभिलेख सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कहा कि शासकीय कार्याे के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना किसी सूचना के अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाया गया तो निश्चित ही सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होने समस्त कार्यालयों में जाकर उपस्थित पंजिका सहित अन्य रजिस्टरों/अभिलेखों का भी अवलोकन किया। नजारत के निरीक्षण के दौरान सभी फाइलों एवं रजिस्टरों को हमेशा अपडेट रखने का निर्देश दिया। उन्होने आर0सी0 वसूली की पंजिका को अपडेट करने, आडिट आपत्तियों का निराकरण कराने तथा डेड स्टाक को भी सत्यापित कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल एवं पूरे कैम्पस आदि का भी मुआयना किया तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया। उन्होने कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पटल सहायक उपस्थित रहे।



























