*तहसील में आये हर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित ढंग से हो निराकरण-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 27 फरवरी, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने तहसील भिनगा का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील परिसर का भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होने अभिलेखागार में जाकर राजस्व रिकार्डो के बस्तों का अवलोकन किया तथा सभी रिकार्डो को और व्यवस्थित ढंग से रखने व साफ-सफाई पर विशेष बल देने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि तहसील में आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए और उनका निराकरण भी समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। यह भी ध्यान रखा जाए कि निर्धारित शुल्क से किसी भी दशा में अधिक धनराशि कदापि न लिया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, लेखपाल अनुभाग, रजिस्टार, कानूनगो अनुभाग, रिकार्ड रूम, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नजारत अनुभाग पहुंचकर राजस्व वादों के तहत विभिन्न धाराओं 116, 34, 67, 80, 24 आदि पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा अधिक से अधिक वादों का समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आय व व्यय पंजिका, शिकायत पंजिका, डाक टिकटों का लेखा एवं तामीला पंजिका आदि की गहनता से जांच की।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को न्यायालय पर लम्बित वादों का निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि तहसील में आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए और उनका निराकरण भी समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर सुविधा हेतु पेयजल, छाया एवं बैठने हेतु उचित प्रबन्ध किये जाएं, जिससे उन्हें कोई दिक्कत न होने पाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बड़े बकायदारांे की सूची अपडेट करके वसूली में तेजी लायें और प्रतिदिन अपने निर्धारित समयानुसार न्यायालय में उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशीष भारद्वाज, तहसीलदार जागृति सिंह, नायब तहसीलदार शुभम तिवारी सहित अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



























