श्रावस्ती, 26 फरवरी, 2026। सू0वि0। उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने जनपद के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं के अन्तर्गत दिनांक-25.02.2026 से बुकिंग प्रारम्भ हो गयी है। कृषि यंत्रों के आवेदन हेतु बुकिंग दिनांक-04.03.2026 तक ( SMAM ) तक की जा सकेगी। सब मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना ;ैड।डद्ध प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेज्ड्यिू (IN-SITU) योजनाओं के अन्तर्गत बुकिंग जनपद स्तर पर की जायेगी अर्थात जनपद के सभी विकासखण्डों में जो लक्ष्य अवशेष रह गये हैं वे सभी कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण किसान भाईयों द्वारा अपने लैपटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल https;//agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर से ओ0टी0पी0 प्राप्त कर कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं।
कृषि यंत्रों में क्रमशः सुपर सीडर 01, सुगर केन थ्रेस कटर 01, बेलिंग मशीन (16-25 किग्रा0) 02, रेक्टेंगुलर बेलर (18-20 किग्रा0) 2, सर्फेस सीडर 1, पोटैटो प्लाण्टर 02, हैप्पी सीडर/स्मार्ट सीडर 1, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम 01, स्ट्रारेक 02, पोटैटो डीगर 02, स्ट्रारीपर 01, मेज सेलर/थ्रेसर ए0एम0डी0पी0 01, पैकिंग मशीन 01, बेलिंग मशीन (180-200 किग्रा0) 02, पावर आपरेटेड पी0पी0ई0 32, रिवर्सबिल एम0बी0 प्लाउ 01, जीरोटिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल 02, श्रब मास्टर/रोटरी स्लेसर 01, 10000 तक के यंत्र (चॉफ कटर, विकल्प साइथ, ड्रम सीडर, मैन्युवल स्प्रेयर नैपसेक/फुट/बैटरी आपरेटेड, इको फ्रेन्डिली लाइट टैªप, विनोइंग फैन, पावर्ड नैपसेक स्प्रेयर 12-16 ली0) 48 एवं पावर वीडर 01 शामिल है।



























