थाना गिलौला पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार* *0.400 किग्रा0 अवैध गांजा, 01 मोटर साइकिल व गांजा बिक्री से प्राप्त नगद रु0 5080/- बरामद*

10
Advertisement

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्यवाही व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री आशीष कुमार थाना गिलौला मय टीम द्वारा दिनांक 26.02.2026 को तिलकपुर मोड़ पुलिया गिलौला बाइपास पर एक व्यक्ति के पास से 0.400 किग्रा अवैध गांजा, 01 मोटर साइकिल व गांजा बिक्री से नगद रु0 5080/-बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 023/2026 धारा 8/20 NDPS Act थाना गिलौला पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

उ0नि0 पंकज कुमार गुप्ता मय हमराह उ0नि0 अजय कुमार द्विवेदी द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान तिलकपुर–गिलौला बाइपास के पास लकड़ी ठेका के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सतीश मिश्रा पुत्र रामदरश मिश्रा, नि0 सिटकहना जोत केशव थाना को0 देहात जनपद बहराइच बताया।
अभियुक्त के कब्जे से *0.400 किग्रा अवैध गांजा, मोटरसाइकिल तथा गांजा विक्रय से प्राप्त नगद रु0 5,080/- बरामद हुआ।*
अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
1.सतीश मिश्रा पुत्र रामदरश मिश्रा नि0 सिटकहना जोत केशव थाना को0 देहात जनपद बहराइच

*बरामदगी*
1.0.400 किग्रा0 अवैध गांजा
2.01 मोटर साइकिल
3.गांजा बिक्री से नगद प्राप्त 5080/- रुपये

*गिरफ्तारी टीम*
1.थानाध्यक्ष गिलौला श्री आशीष कुमार
2.उ0नि0 श्री पंकज कुमार गुप्ता
3.उ0नि0 श्री अजय कुमार द्विवेदी

Advertisement