पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती श्री महेन्द्र कुमार सिंह एवं साइबर सेल थाना मल्हीपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के प्रकरण में संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
शिकायतकर्ता सिकंदर कुमार पुत्र वलीदीन निवासी चमर पुरवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 25.02.2026 को *एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in)/1930 पर शिकायत संख्या 33102260044240* दर्ज कराई गई थी। शिकायत में अवगत कराया गया कि अज्ञात फ्रॉडस्टर द्वारा UPI के माध्यम से 68,000/- रुपये की धनराशि धोखाधड़ी कर ली गई थी।
साइबर सेल थाना मल्हीपुर द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित तकनीकी एवं बैंकिंग कार्यवाही की गई, जिसके फलस्वरूप *वादी/पीड़ित के बैंक खाते में 68,000/- रुपये की पूर्ण धनराशि वापस कराई गई।*
*विवरण पुलिस टीमः*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार सिंह, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
2. उ0नि0 अनिष गोंड, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
3. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
4. का0 चन्दन मौर्य, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती






























