श्रावस्ती।अमरेन्द्र कुमार वरुण कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में ‘एफ’ समवाय मुख्यालय तरुसमा के अंतर्गत ग्राम–तरुसमा में एक पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया उक्त शिविर का संचालन डॉ. ए. के. सिन्हा, कमांडेंट (पशु चिकित्सा) सीमांत मुख्यालय लखनऊ द्वारा किया गया। शिविर के दौरान ग्राम तरुसमा के कुल 35 पशुपालकों के 143 पशुओं की स्वास्थ्य जाँच की गई। साथ ही पशुओं को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करते हुए मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया।डॉ. ए. के. सिन्हा
कमान्डेंट(पशु चिकित्सा) द्वारा पशुपालकों को पशुओं के पोषण, टीकाकरण, रोगों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में भी उपयोगी जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण पशुपालकों में पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा किए जा रहे इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। यह कार्यक्रम सीमा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के साथ सशस्त्र सीमा बल के मधुर एवं विश्वासपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।






























