राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: यातायात पुलिस, जनपद श्रावस्ती द्वारा विद्यालयों व अन्य स्थानों पर व्यापक जागरूकता अभियान*

14
Advertisement

प्रदेश में चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 28.01.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चन्द उत्तम* एवं क्षेत्राधिकारी यातायात *श्री आलोक कुमार सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात *श्री दिनेश यादव* द्वारा केंद्रीय विद्यालय, जनपद श्रावस्ती में यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

यहां भी पढ़े:  थाना दोस्तपुर जनपद सुलतापुर*

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान ट्रैक्टर, डम्पर एवं अन्य भारी वाहनों पर निःशुल्क रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए तथा बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

यहां भी पढ़े:  टी-शर्ट में कैमरा और छुपे हुए ईयरपीस से कपल ने कैसीनो को लगा दिया 7 करोड़ का चूना

इसके अतिरिक्त जनमानस को एकत्र कर लाउड हेलर एवं अन्य माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा संचालित *राह-वीर योजना* एवं उक्त योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया।

यहां भी पढ़े:  सावधान: महाराजगंज में 2.03 लाख मतदाताओं पर लटकी 'वोट की चोट' की तलवार, जारी हुए नोटिस।*

अंत में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट्स वितरित कर उपस्थित नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को सदैव यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।

Advertisement