*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में थानाध्यक्ष गिलौला श्री आशीष कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 28.01.2026 को मिशन शक्ति टीम प्रभारी गिलौला महिला उप निरीक्षक मीना मणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुनील गुप्ता, महिला आरक्षी सोनी राजपूत, पूजा गौड़ एवं महिला आरक्षी पूजा द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान कस्बा गिलौला के स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दी गई कि एक लगभग 05 वर्षीय अबोध बालक बाजार क्षेत्र में अकेला भटक रहा है।
सूचना पर *मिशन शक्ति टीम* तत्काल मौके पर पहुंची तथा बालक को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर शांत कराया गया। बालक अबोध होने के कारण अपना नाम एवं पता स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ था। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बालक की फोटो आसपास के लोगों को दिखाते हुए स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित की गई, जिसका शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ।
पुलिस टीम के प्रयास से बालक के परिजनों की पहचान हो सकी। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त बालक अपने भाई-बहनों के साथ कस्बा गिलौला स्थित कृष्ण लली सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय आया था। विद्यालय की छुट्टी होने के पश्चात उसके भाई-बहन घर चले गए, जबकि बालक विद्यालय के पास ही उनसे बिछड़ गया और भटकते हुए बाजार क्षेत्र में पहुंच गया।
पुलिस टीम द्वारा परिजनों को सूचित कर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजन अत्यंत प्रसन्न हुए तथा थाना गिलौला पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।






























