पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चंद्र उत्तम* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति फेज–5.0* के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर सुरक्षा को मजबूत करने हेतु निरंतर सघन एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की *मिशन शक्ति टीमों* एवं *शक्ति मोबाइल टीम* द्वारा विद्यालयों, गांवों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से चौपालों का आयोजन कर व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से *“शक्ति दीदी”* के रूप में संवाद स्थापित कर उन्हें निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने एवं सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति–5.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक, डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ओटीपी साझा न करने, मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड के प्रयोग तथा साइबर अपराध की स्थिति में *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को *वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, एम्बुलेंस सेवा–108, चाइल्ड लाइन–1098, स्वास्थ्य सेवा–102, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076 तथा साइबर हेल्पलाइन–1930* सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मातृशक्ति को सम्बल योजना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम* सहित महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उनका अधिकतम लाभ उठाने हेतु जागरूक किया गया।
साथ ही जनपद के समस्त थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्रों* की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए सूचनात्मक पंपलेट वितरित किए गए, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।






























