राज्य कर कार्यालय में ‘बार-बेंच’ होली मिलन,समन्वय और सौहार्द्र की दिखी अनूठी मिसाल

11
Advertisement

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

महराजगंज। होली के पावन पर्व के आगमन से पूर्व शनिवार को जनपद के राज्य कर विभाग कार्यालय में ‘बार-बेंच’ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक मंच पर जुटकर आपसी संवाद और समन्वय को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।
समारोह की गरिमा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त (राज्य कर) हरिशंकर प्रसाद ने कहा कि “बार और बेंच के बीच का बेहतर तालमेल ही कुशल प्रशासन की रीढ़ है। अधिवक्ताओं और विभाग के मध्य सकारात्मक संवाद से न केवल करदाताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता है, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास पर आधारित एक मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था भी निर्मित होती है।”विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त प्रियंका श्रीवास्तवा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। राज्य कर अधिकारी प्रवेश कुमार ने भी सामंजस्य पर बल दिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी यह समन्वय सुदृढ़ बना रहेगा। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष चंदन केडिया, मीडिया प्रभारी पवन वर्मा, अभय वर्मा, अजय चौहान, अंकित त्रिपाठी, संतोष कुमार, अभय शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।पूरा कार्यालय परिसर गुलाल के रंगों और ‘होली है’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं, जिससे प्रशासनिक जगत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

Advertisement