जेतवन इंटर कॉलेज में “पुलिस पाठशाला” का आयोजन — क्षेत्राधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को किया गया जागरूक*

4
Advertisement

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में *क्षेत्राधिकारी क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह* द्वारा आज अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जेतवन इंटर कॉलेज में “पुलिस पाठशाला” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य *छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था।*

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के कारण साइबर अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है, अतः सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो 112, 1090 एवं 1930 की जानकारी भी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस एवं समाज के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए “पुलिस पाठशाला” जैसे कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी हैं, जिससे युवाओं में कानून के प्रति सम्मान एवं जागरूकता विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व अमर उजाला फाउंडेशन से श्री जितेंद्र दीक्षित व श्री आशुतोष पाठक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement