सेवानिवृत्त 02 पुलिस कर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गरिमामय सम्मान एवं भावभीनी विदाई

13
Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम द्वारा जनपद श्रावस्ती में सेवानिवृत्त हुए *कुल 02 पुलिस कर्मियों* के सम्मान में गरिमामय *विदाई समारोह* आयोजित किया गया।

इस अवसर पर *उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रमोद कुमार व लीडिंग फायरमैन श्री नारायण सिंह* को उनके दीर्घकालिक, अनुशासित एवं निष्ठापूर्ण सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में कानून-व्यवस्था, जनसेवा एवं विभागीय अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा प्रदर्शित कार्यसंस्कृति वर्तमान एवं नव-नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। पुलिस विभाग उनके अमूल्य योगदान पर गर्व करता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा *सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों* को *स्मृति चिह्न* भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह, सीएफओ श्री संजय कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, पेशकार पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement