*अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी इकौना ने रूट मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया*
आगामी त्योहार होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिसके संबंध में में *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों व राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये हैं।
इसी क्रम में *आज दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान द्वारा कस्बा इकौना में रूट मार्च कर जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया गया।*
गश्त के दौरान प्रमुख बाजार, मिश्रित आबादी क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती गई। आमजन, व्यापारी बंधुओं एवं स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग, अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
जनपद पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान निरंतर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर त्योहार मना सकें।



































