विषय: 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में सैनिक सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन।*

0
Advertisement

सशस्त्र सीमा बल की 62वीं वाहिनी, भिनगा के वाहिनी मुख्यालय में श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमान्डेंट 62वीं वाहिनी स.सी.ब., भिनगा की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन के दौरान कमान्डेंट महोदय ने वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारियों एवं बल कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने ड्यूटी के निर्वहन में अनुशासन, सतर्कता एवं समर्पण बनाए रखने पर बल देते हुए सीमा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा सभी कार्मिकों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में बल के मनोबल, पारस्परिक समन्वय, टीम भावना एवं प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया तथा आगामी दायित्वों के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी को तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री राज कुमार, सहायक कमान्डेंट एवं निरीक्षक जिया लाल को सशस्त्र सीमा बल में 60 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई दी गई। कमान्डेंट महोदय एवं अन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के उपरांत वाहिनी परिसर में ‘बड़ा खाना’ का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बिहू, लेजिम, भांगड़ा एवं व्यक्तिगत गीत-संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा।
इस मौके पर श्री पियूष सिन्हा उप कमान्डेंट, श्री सोनू कुमार, उप कमान्डेंट, श्री अभिषेक शर्मा, सहायक कमान्डेंट के साथ अन्य जवान उपस्थित रहे ।

Advertisement