पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप चोरी के आरोपी रवि कुमार कोरी पुत्र विजय कुमार कोरी नि0 म0नं0 1996 नबीपुर, मोहल्ला राहुल चौराहा थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर को सजा सुनायी गयी ।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे चल रहे अभियोगों में मानीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी कर “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय CJM महोदय जनपद सुलतानपुर द्वारा आरोपी रवि कुमार कोरी पुत्र विजय कुमार कोरी नि0 म0नं0 1996 नबीपुर, मोहल्ला राहुल चौराहा थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 134/2025 धारा 331(4)/305/317(2) बी0एन0एस0 के अभियुक्त को आज दिनांक 28.01.2026 को 07 वर्ष का कारावास तथा 5,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग दिनांक 23.02.2025 समय 12:03 बजे थाना को0नगर पर पंजीकृत हुआ जिसमें अभि0 रवि कुमार कोरी द्वारा वादी मुकदमा के घर में रात्रि को घुसकर अलमारी से सोने व चाँदी के जेवरात,सिक्के एंव 30-40 हजार रु0 चोरी कर लेने के सम्बन्ध में विवेचक उ0नि0 श्री विनय कुमार सिंह द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना से साक्ष्य के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र संख्याः ए-01 दिनांक 09.04.2025 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।





























