विषय:-62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा द्वारा 30 जनवरी शाहिद दिवस पर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी

8
Advertisement

श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा एवं वाहिनी की वाह्य सीमा चौकियों में 30 जनवरी (शहीद दिवस) को दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया।
तत्पश्चात कमांडेंट वरुण ने
इस अवसर पर समस्त कार्मिकों को अवगत कराया कि शहीद दिवस केवल गांधी जी को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उन सभी वीर सपूतों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने हमें अहिंसा, सत्य और प्रेम का मार्ग दिखाया उन्होंने बिना हथियार उठाए, केवल सत्य और साहस के बल पर एक साम्राज्य को झुका दिया।
कमांडेंट वरुण ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम ईमानदार, जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बने। अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और एक बेहतर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। आइए आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम उन वीर सपूतों के बलिदान को याद कर उनके सपनों का भारत बनाएंगे – एक ऐसा भारत जहां सत्य, अहिंसा और मानवता सर्वोपरि हों।
इस अवसर पर श्री सोनू कुमार, उप कमांडेंट, श्री गोवर्धन पुजारी, उप कमांडेंट अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  ट्रंप को सीधी चुनौती: ‘हिम्मत है तो मुझे पकड़ो’, कोलंबियाई राष्ट्रपति के इस बयान से अमेरिका में मचा हड़कंप
Advertisement