पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं सतर्क बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से निरंतर गश्त एवं निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर के चौकी असनहरिया* क्षेत्रांतर्गत *थाना मल्हीपुर पुलिस एवं SSB* की संयुक्त टीम द्वारा *इंडो-नेपाल सीमा* के *ग्राम भरता रोशनगढ़* क्षेत्र में *पिलर संख्या 636 से 636/5* तक संयुक्त पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों की गहन निगरानी की गई तथा सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें सीमा सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अवैध, राष्ट्रविरोधी अथवा असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में भी पुलिस एवं SSB द्वारा नियमित रूप से संयुक्त गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान शांतिपूर्ण, सतर्कता पूर्ण एवं कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ, शेष सर्वत्र कुशलता है।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा *डायल 112* पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।






























