श्रावस्ती, 30 जनवरी, 2026। सू0वि0। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के मंशानुसार जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में 02 मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत वर्ष में शहीद दिवस हर साल 30 जनवरी और 23 मार्च को भारत की स्वतंत्रता, गौरव, कल्याण एवं देश की शान के लिए लड़ने वाले शहीदों एवं महापुरूषों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। उन्होने यह भी कहा कि आज के ही दिन 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर प्रत्येक वर्ष ’शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, नाजिर सदर चन्द्रमौली श्रीवास्तव, आशुलिपिक के के0 वैश्य, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव सहित अन्य कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



































