गड़रियन पुरवा में मतदाता जागरूकता अभियान के छठे दिन ली गई जागरूक मतदान की शपथ*

35
Advertisement

मतदाता जागरूकता सप्ताह के छठे दिन बदलाव समूह द्वारा बहराइच जनपद के गड़रियन पुरवा गाँव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही और उनकी जागरूक भागीदारी ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मतदाताओं ने न केवल उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि मतदान के महत्व, निष्पक्ष वोट, लैंगिक समानता और सामाजिक बदलाव पर खुलकर अपने विचार भी रखे। कई महिलाओं ने यह कहा कि जागरूक मतदान से ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव संभव है। महिला मतदाता राजरानी ने कहा कि हमें जाति-पात से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होने की आवश्यता है।

इस अवसर पर युवा मतदाताओं की भूमिका भी विशेष रूप से सराहनीय रही। युवाओं ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। युवा मतदाता अनूप ने गाँव के विकास पर चिंता जाहिर की तथा अन्य ग्रामीणों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि जब युवा और महिलाएँ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आगे आएंगी, तभी समाज की दिशा और दशा बदलेगी। वरिष्ठ मतदाता धीरज यादव ने पंचायत की खुली बैठक न होने ओर चिंता जाहिर की।

यहां भी पढ़े:  तय समय में शिकायतों को पारदर्शी ढंग से निस्तारित करायें अधिकारीगण-जिलाधिकारी

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को निर्भीक, निष्पक्ष और जागरूक मतदान की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि मतदान धन, मदिरा, भय या प्रलोभन के प्रभाव में नहीं, बल्कि पढ़ाई, दवाई और भलाई जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस दौरान राधेश्याम, राजित पाल, घनश्याम, महराजदीन, नारायण, भजन, सहजू, देवकी, लल्ली, मंजू देवी, रामजानकी, श्यामा आदि कई ग्रामीण मतदाता उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  “बांग्लादेश दो बार आज़ाद हुआ”: 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान का बड़ा राजनीतिक संदेश

बदलाव समूह ने कहा कि मतदाता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि गाँव-गाँव तक लोकतंत्र की सही समझ पहुँचे और हर मतदाता अपने वोट की ताकत को पहचाने।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ किया गया “जागरूक महिला, सक्रिय युवा और जिम्मेदार मतदाता – यही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।”

यहां भी पढ़े:  शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के अवसर पर पुलिसकर्मियों को आगामी गणतंत्र दिवस-2026 के दृष्टिगत कराया गया अभ्यास*

जारीकर्ताः
बदलाव समूह (राजनीतिक एवं सामाजिक परिवर्तन हेतु जनआंदोलन)

Advertisement