कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर बोलेंगे 

3
News Desk
Advertisement

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में बजट पर  बुधवार 12 बजे के करीब बोल सकते हैं। आज विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी ने ख़ुद सुझाव दिया कि बजट पर पहले विपक्षी दलों को मौका मिलना चाहिए।
राहुल गांधी को आशंका थी कि उनके भाषण के दौरान फिर से हंगामा हो सकता है। ऐसे में उन्होंने ख़ुद तय किया कि वो  अगले दिन बोलेंगे। 
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी भारत–अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में गतिरोध शुरू हुआ था जो मंगलवार को टूटा है।

यहां भी पढ़े:  सोमवार को मिली बड़ी राहत या लगा झटका? जानें आज आपके शहर में क्या है नया रेट
Advertisement