दिग्विजय सिंह के राज्यसभा सीट छोड़ने पर कांग्रेस विधायक का बयान, कहा- इनको इग्नोर करके काम नहीं चलेगा

4
Advertisement

दतिया । कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राज्यसभा सीट (Rajya Sabha seat) छोड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Congress MLA Rajendra Bharti) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह ऐसे नेता हैं जिन्हें इग्नोर करके किसी का काम नहीं चल सकता।

ऐसे नेताओं की कांग्रेस को जरूरत है
उन्होंने जोर देते हुए कहा- दिग्विजय सिंह जितने जीनियस और मेहनती हैं, वैसे नेताओं की कांग्रेस को और जरूरत है। उन्हें जनता और पार्टी के लिए समर्पित बताते हुए कहा- उनकी खासियत यही है कि वे लगातार स्वीकार्य और प्रिंसिपल्ड बने हुए हैं। आगे कहा- दिग्विजय सिंह जी कांग्रेस पार्टी के लिए, मध्य प्रदेश के लिए, जनता के लिए प्रासंगिक बने हुए हैं। उन्हें किसी भी तरह से इग्नोर करके काम नहीं चल सकता है। जिस तरह से वो मेहनती हैं, कांग्रेस के अंदर ऐसे और भी नेताओं की जरूरत है।

यहां भी पढ़े:  भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दी श्रद्धांजलि

 

हर बात हर किसी के समझने की नहीं होती
विधायक ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह राजनीति में अपने बयान और फैसलों को लेकर पूर्ण रहस्य रखते हैं और हर बात हर किसी के समझने की नहीं होती। राजेंद्र भारती ने दिग्विजय सिंह की 10 साल तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाली घोषणा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने खुद कहा था कि वे 10 साल तक कोई पद नहीं लेंगे और उन्होंने इसे निभाया भी..विधायक ने कहा वह बात के पक्के हैं और ऐसे नेताओं की पार्टी को सख्त ज़रूरत है।

यहां भी पढ़े:  भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मिले सीएम

आपको बताते चलें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जबसे राज्यसभा सीट छोड़ने का ऐलान किया है, तबसे इस बात की चर्चाएं तेज हो गई हैं कि नया दावेदार कौन होगा। ऐसे में जब अगला कौन, उनसे पूछा गया तो बात को गोल मोल कर दिया। दिग्विजय सिंह 2 बार से राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस के विधायकों की गिनती को देखते हुए उनका तीसरी बार सदन में जाना लगभग तय था, लेकिन उन्होंने अपने ना जाने का ऐलान किया है।

यहां भी पढ़े:  पीएम मोदी ने कहा, सवा सौ साल भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का भारत वापस लौटना शुंभ संकेत 
Advertisement