जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, पाकिस्तानी जैश आतंकी को किया ढेर

9
News Desk
Advertisement

कठुआ। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कठुआ जिले (Kathua district) के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों (Security forces) ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी (Pakistani Jaish-e-Mohammed terrorist) को मार गिराया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी टीम ने भारतीय सेना (Indian Army) और सीआरपीएफ के सहयोग से अंजाम दी। आईजीपी भीम सेन टूटी ने बताया कि यह आतंकी पिछले एक महीने से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।

यहां भी पढ़े:  ‘कपड़े उतारो’ जैसे आदेशों पर महिलाओं और नाबालिगों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने को लेकर एलन मस्क के एआई टूल ग्रोक पर आक्रोश

7 जनवरी और इससे पहले दिसंबर माह में भी शुरुआती मुठभेड़ों के दौरान आतंकी घेराबंदी से भाग निकलने में सफल हो गया था। हालांकि, इस बारसुरक्षा बलों ने सटीक रणनीति के तहत ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आतंकी को ढेर कर दिया। आईजीपी के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध था और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी गतिविधि की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

यहां भी पढ़े:  BSP Political Challenges: संसद से बाहर होने की कगार पर बसपा, 2026 के बाद नहीं रहेगी कोई सांसद
Advertisement