देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 709.41 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

1
News Desk
Advertisement

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India – RBI) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 23 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.36 अरब डॉलर बढ़कर 562.88 अरब डॉलर हो गईं। इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.63 अरब डॉलर बढ़कर 123.08 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.73 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित स्थिति भी 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.70 अरब डॉलर हो गई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर, 2024 में 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा था।

यहां भी पढ़े:  रेल हादसे में चार बीजेपी समर्थकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

 

 

Advertisement