शेयर मार्केट में उछाल : सेंसेक्स 2073 अंक निफ्टी भी 639 अंक ऊपर, अडाणी के शेयर 11 प्रतिशत तक चढ़े

8
Advertisement

मुंबई. शेयर बाजार में मंगलवार 3 फरवरी को तेजी रही. सेंसेक्स में 2073 अंक (2.54त्न) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ. निफ्टी में 639 अंक की तेजी रही, ये 25,728 पर बंद हुआ. ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा है.

यहां भी पढ़े:  नेपाल द्वारा भारतीय नोटों पर बैन हटाने का फैसला

रियल्टी, मेटल और फार्मा शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी रही. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79त्न चढ़कर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही. वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़कर बंद हुए.

1 फरवरी को बजट में एसटीटी टैक्स बढऩे के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था. वहीं कल 2 फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था. आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी रही.

यहां भी पढ़े:  गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे दो यूरोपीय नेता
Advertisement