राहु की महदशा से हैं परेशान, तो महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय..महादेव का मिलेगा आशीर्वाद तो बदल जाएगी किस्मत

4
Advertisement

सनातन धर्म में हर पर्व का विशेष महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर की पूजा आराधना करने के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा की जाती हैं. महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करने से जीवन में समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. साथ ही अशुद्ध स्थिति में ग्रह नक्षत्र का प्रभाव भी काम होता है. ऐसी स्थिति में अगर आप राहु की महादशा से परेशान हैं, तो फिर महाशिवरात्रि के दिन कुछ खास उपाय जरूर करना चाहिए तो चलिए जानते हैं.

यहां भी पढ़े:  केरल निकाय चुनावों ने बदले सियासी संकेत, यूडीएफ की बड़ी जीत और तिरुवनंतपुरम में एनडीए का इतिहास

महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास
सीताराम दास बताते हैं कि सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होता है. वाराणसी और अयोध्या में इस दिन भोलेनाथ का बारात भी निकाला जाता है. इस दिन भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से समस्त पापों से जहां मुक्ति मिलती है, तो वहीं अगर इस दिन कुछ खास उपाय किया जाए तो अशुभ ग्रहों की महादशा से बचा भी जा सकता है.

यहां भी पढ़े:  सूअर के शरीर से सने पानी को राजा ने जैसे ही छुआ, मिट गए सारे दुख-दर्द! रोचक है इस मंदिर की कहानी

अगर आप राहु ग्रह की महादशा से परेशान चल रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में महाशिवरात्रि के दिन जल में दूर्वा डालकर भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से राहु की महादशा शिव मुक्ति मिलती है. साथ ही भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी बिगड़ा काम बनने लगता है.
कैसे करें पूजा पाठ
महाशिवरात्रि के दिन राहु ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है. अगर आप इस दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल सरसों का तेल काला तिल नारियल नीला कपड़ा का दान करते हैं तो राहु की शुभ प्रभाव मिलने शुरू हो जाते हैं साथ ही मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है
महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद 108 बार भोलेनाथ की अमोघ मंत्र , ओम नमः शिवाय, मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से राहु ग्रह की महादशा शांत होती है. साथ ही अगर आप इस दिन ,ओम राहवे नमः, मंत्र का जाप कर रहे हैं, तो राहु कुंडली में अनुकूल होने लगता है.

यहां भी पढ़े:  सोने और चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, दिल्ली में सोना 1.58 लाख पार, चांदी में भी तेजी
Advertisement