दिकौली में निकली शिव बारात:काली माता मंदिर से जाकर रत्नेश्वर नाथ मंदिर पहुंची

1
दिकौली में निकली शिव बारात:काली माता मंदिर से जाकर रत्नेश्वर नाथ मंदिर पहुंची
Advertisement

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रावस्ती के दिकौली ग्राम सभा में शिव बारात निकाली गई। यह बारात काली माता मंदिर से शुरू होकर रत्नापुर स्थित रत्नेश्वर नाथ मंदिर तक जाएगी। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हैं। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामवासी और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।बारात की तैयारियों में पुलिस प्रशासन भी सहयोग कर रहा है, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सभी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव की बारात में शामिल हुए हैं।स्थानीय लोगों से बात करने पर राम कुमार, संतोष, तेज कुमार और छोटू सहित कई लोगों ने इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
यहां भी पढ़े:  असम को ‘ईस्ट पाकिस्तान’ का हिस्सा बनाने की थी साजिश, PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप
Advertisement