श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गिलौला कस्बे के तिलकपुर मोड़ स्थित बंजारन पुरवा के पास हुई। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिलौला निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ रवि की टाटा ईवी कार की बैटरी खत्म हो गई थी। सूचना पर उनके भाई सुनील और आशीष गुप्ता दूसरी गाड़ी लेकर पहुंचे। वे रस्सी के सहारे कार को टोचन कर घर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी 32 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ‘मिठाई वाले’ भी मदद के लिए मौके पर मौजूद थे। टोचन के दौरान, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों कारों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही कि अज्ञात वाहन ट्रक था। इस हादसे में गिलौला बाजार निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गा प्रसाद उर्फ रवि, उनके छोटे भाई सुनील और आशीष गुप्ता घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गा प्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक ओम प्रकाश गुप्ता गिलौला बाजार में होटल चलाते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे और उनके परिवार में एक छोटा भाई तथा दो बेटे हैं। उनके माता-पिता का पहले ही नहीं रहे। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही वाहन व आरोपी चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दर्दनाक हादसे में एक परिवार से उनका बेटा छीन लिया।
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल:टोचन की जा रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मदद के लिए पहुंचे थे सभी