इकौना के सीता द्वार मंदिर में महाशिवरात्रि मेला:मुख्य संयोजक संतोष दास तिवारी ने श्रद्धालुओं को दिया मां सीता का आशीर्वाद

1
इकौना के सीता द्वार मंदिर में महाशिवरात्रि मेला:मुख्य संयोजक संतोष दास तिवारी ने श्रद्धालुओं को दिया मां सीता का आशीर्वाद
Advertisement

जनपद श्रावस्ती के इकौना विकास खंड स्थित प्राचीन सीताद्वार मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सीता द्वार झील में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने मां जगत जननी सीता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और दर्शन किए। मंदिर के मुख्य संयोजक और पुजारी पंडित संतोष दास तिवारी ने बताया कि यह महाशिवरात्रि मेला हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी होती हैं। पंडित संतोष दास तिवारी ने यह भी बताया कि देश-विदेश से लोग यहां मां जगत जननी सीता के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने प्रसाद चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया।
यहां भी पढ़े:  BJP में अनुशासन का संदेश…. वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष पद की गरिमा को बनाए रखने की नसीहत..
Advertisement