नासिरगंज में बाइक ने ठेला चालक को टक्कर मारी:युवक गंभीर घायल, पसलियों में तीन जगह चोटें; पुलिस जांच में जुटी

0
नासिरगंज में बाइक ने ठेला चालक को टक्कर मारी:युवक गंभीर घायल, पसलियों में तीन जगह चोटें; पुलिस जांच में जुटी
Advertisement

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज कस्बे में 14 फरवरी की रात एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठेलिया को टक्कर मार दी, जिससे ठेलिया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान साईपुरवा, काला गांव निवासी निशादुल के पुत्र आजाद के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक्स-रे जांच में उसकी पसलियों में तीन जगह गंभीर चोटें सामने आईं। यह घटना रात करीब आठ बजे हुई, जब आजाद अपनी ठेलिया पर बल्ली लादकर जा रहा था। टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक की पहचान भिनगा निवासी संदीप के तौर पर की गई है। निशादुल ने इस संबंध में नासिरगंज पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी विवेक राठौड़ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
यहां भी पढ़े:  सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! जानें आज का नया रेट, खरीदने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें
Advertisement