श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात निकाली गई। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शिव बारात हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से शुरू हुई। यह गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना मल्हीपुर की पुलिस फोर्स तैनात रही।
हनुमानगढ़ी से निकली शिव बारात:महाशिवरात्रि पर कथरा में धूमधाम से आयोजन