इकौना में शिव बारात निकली,:चौधरी रेस्टोरेंट ने रत्नापुर में शिव भक्तों को प्रसाद बांटा

1
इकौना में शिव बारात निकली,:चौधरी रेस्टोरेंट ने रत्नापुर में शिव भक्तों को प्रसाद बांटा
Advertisement

श्रावस्ती जिले में दिकौली ग्राम सभा के काली माता मंदिर से रत्नापुर ग्राम सभा के रत्नेश्वर नाथ मंदिर तक एक भव्य शिव बारात निकाली गई। इस बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें आसपास के गांवों से भी लोग उपस्थित थे। बारात जब रत्नापुर स्थित चौधरी रेस्टोरेंट पहुंची, तो उनकी ओर से सभी शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। फोर-लेन सड़क पर एक तरफ से प्रसाद वितरण किया जा रहा था, और दूसरी तरफ से श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। प्रसाद वितरण के दौरान सोनवा थाना पुलिस प्रशासन ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन सोनवा थाना क्षेत्र, गिलौला ब्लॉक, जिला श्रावस्ती में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अश्विनी कुमार, धीरेंद्र, पंकज, मुकेश, सर्वेश, पिंटू सहित कई अन्य लोगों ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
यहां भी पढ़े:  जीएसटी काउंसिल की बैठक में बड़े सुधारों की तैयारी, कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत
Advertisement