शादी में शामिल होने जा रहे युवक की:सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

1
शादी में शामिल होने जा रहे युवक की:सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Advertisement

संग्रामगंज गांव निवासी एक युवक की बलरामपु में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती जनपद के कोतवाली भिनगा क्षेत्र के संग्रामगंज निवासी 35 वर्षीय राजा बाबू श्रीवास्तव पुत्र लल्लू श्रीवास्तव तीन दिन पहले मुंबई से अपने ससुराल बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के तिर्कौलिया गांव आए थे। बीती रात तुलसीपुर के एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम था। राजा बाबू अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ बाइक से मैरिज हॉल जा रहे थे। ससुराल से करीब पांच किलोमीटर दूर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में राजा बाबू और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी की गोद में बैठा दो साल का बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद राजा बाबू श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। पूजा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद राजा बाबू का शव श्रावस्ती के संग्रामगंज गांव पहुंचा। तो पूरे गांव में कोहरा मच गया, मृतक राजा बाबू के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
यहां भी पढ़े:  पंजाब कांग्रेस में मची खींचतान के बीच शीर्ष नेतृत्व ने चेताया कहा- सार्वजनिक बयानबाजी की तो होगी कार्रवाई
Advertisement