इकौना में भोलेनाथ की बारात निकली:सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच भव्य आयोजन

1
इकौना में भोलेनाथ की बारात निकली:सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के बीच भव्य आयोजन
Advertisement

श्रावस्ती के इकौना में रविवार भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। यह बारात मोहल्ला तिलकनगर शिवाला से शुरू होकर इकौना बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस आयोजन में श्रद्धालुओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारात के दौरान युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए “हर हर बम बम” के जयकारे लगाए। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और शिव भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। शिव बारात को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी परमानंद तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता के कारण यह कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने भी इस धार्मिक उत्सव के आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
यहां भी पढ़े:  परेशान यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये का मुआवजा…..10,000 रुपये तक के अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर
Advertisement