मां काली मंदिर भंगहा में राम कथा का दूसरा दिन:श्री राम भरोसे महाराज ने सुनाया राम कथा, श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे

1
मां काली मंदिर भंगहा में राम कथा का दूसरा दिन:श्री राम भरोसे महाराज ने सुनाया राम कथा, श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे
Advertisement

मां काली मंदिर, भंगहा में आयोजित श्री राम कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। प्रख्यात कथावाचक श्री राम भरोसे महाराज ने कथा का वाचन किया। कथा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने एकाग्रता से श्री राम कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता पिंटू तिवारी, चिज्जू वाल्मीकि, अरविंद सोनी और धुर्व सोनी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।
यहां भी पढ़े:  सिंगुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा हमला, ममता बनर्जी पर तेज हुई राजनीतिक टकराव
Advertisement