गिलौला में सड़क हादसे में एक की मौत:अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल

1
गिलौला में सड़क हादसे में एक की मौत:अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल
Advertisement

श्रावस्ती में शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गिलौला कस्बे के तिलकपुर मोड़ बंजारन पुरवा के पास हुई, जहां दो कारों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक टाटा ईवी कार की बैटरी खत्म हो गई थी और उसे दूसरी कार से टोचन करके ले जाया जा रहा था। इसी दौरान, एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टोचन की जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीनों घायलों को तत्काल गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
यहां भी पढ़े:  'मानवीय अंतर्द्वंद्व' पर जयप्रकाश मानस का चिंतन: 'पत्थरों की पंचायत'
Advertisement