श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक स्थित नासिरगंज कस्बे के महादेवा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालय में एकत्रित हुए। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान संतोष गुप्ता और दुर्गेश गुप्ता सहित कई लोगों ने मिलकर शिवालय परिसर में ही भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना के बाद एक जुलूस नासिरगंज बाजार से निकाला गया। यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शिवालय पहुंचा। जुलूस के दौरान तेज ध्वनि में संगीत बज रहा था, जिस पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। भक्तों ने आतिशबाजी भी की। जुलूस के दौरान सोनवा थाना के एसएचओ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उनकी देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
शिकारी चौरा में महाशिवरात्रि पर निकला जुलूस:नासिरगंज के शिवालय में पूजा-अर्चना, भंडारे का आयोजन