श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर बनगई के मजरा बनगई में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शबाना पत्नी जमील के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शबाना ने घर में फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की पुष्टि होने के बाद परिजन शव को घर वापस ले आए। सूचना मिलने पर थाना मल्हीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मल्हीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने बताया आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी