श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत पिपरा में आयोजित शिव महापुराण कथा का विधिवत समापन हो गया। कथावाचक महाराज दयाशंकर पुरी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की गई। कई दिनों से चल रही इस शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे थे। कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया। समापन दिवस पर आयोजित हवन-पूजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा के समापन से एक दिन पूर्व भगवान शंकर का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शिव-पार्वती विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया था। इस विवाहोत्सव में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। आज कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ इस धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन हुआ। हवन-पूजन में गांव के प्रमुख श्रद्धालुओं में रामगोपाल साहू, भोलानाथ, रामनाथ, अजय, संजय, बैजनाथ यादव, रामसूरत, राम, धीरज, विनोद, अनिल सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हवन में आहुति दी और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान पिपरा गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
पिपरा में शिव महापुराण कथा का समापन:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और भंडारा संपन्न