सिरसिया में अवैध बंदूक के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने अपराध के खिलाफ अभियान में की बड़ी कार्रवाई

1
सिरसिया में अवैध बंदूक के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने अपराध के खिलाफ अभियान में की बड़ी कार्रवाई
Advertisement

श्रावस्ती में पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध भरुही बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय और उनकी टीम ने सोमवार को यह गिरफ्तारी की। मुखबिर की सूचना पर, साबिर पुत्र मोहम्मद गनी, निवासी गुलरा फटवा, थाना सिरसिया को पकड़ा गया। गिरफ्तारी गुलरा फटवा जाने वाले मार्ग पर नहर पुल के पास जमुनहा पुरवा क्षेत्र में हुई। पुलिस ने अभियुक्त साबिर के कब्जे से एक अवैध भरुही बंदूक बरामद की। इसके बाद, थाना सिरसिया में मु0अ0सं0 31/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के साथ उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप और हेड कांस्टेबल विजय कुमार पाण्डेय शामिल थे। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यहां भी पढ़े:  सर्वारिष्ट निवारण स्तोत्र के नियमित पाठ से धन-वैभव, तीव्र बुद्धि, पारिवारिक सुख और हर प्रकार के शत्रुओं से रक्षा
Advertisement