श्रावस्ती में गोकशी कांड का खुलासा:छापेमारी में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक भी बरामद

2
श्रावस्ती में गोकशी कांड का खुलासा:छापेमारी में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक भी बरामद
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने थाना सिरसिया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल किए गए हथियार, दो मोटरसाइकिल और एक भारूही बंदूक बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना सिरसिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बलनपुर बसंतपुर स्थित जमाल की लकड़ी की टाल के पास छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह घटना 8 फरवरी की रात को सामने आई थी, जब ग्राम संतलिया दाखिला बलनपुर बसंतपुर में एक गाय की बछिया की हत्या कर दी गई थी। वादी मनीराम पुत्र अमेरिका प्रसाद ने इस संबंध में थाना सिरसिया में तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों के नाम सामने आए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुल्तान उर्फ मुजफ्फर पुत्र अब्दुल हकीम (निवासी सचौली), बहाल अंसारी पुत्र जमालुद्दीन उर्फ बाउर (निवासी बलनपुर बसंतपुर), आरिफ पुत्र इदरीश (निवासी वीरपुर दाखिला गेहुआं भारी) और इरफान पुत्र मोहम्मद शफीक (निवासी काजीपुरवा दाखिला लक्ष्मणपुर मझगवां, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 चाकू, 2 गड़ासा, 1 लकड़ी का ठीहा, 2 टॉर्च, 2 मोटरसाइकिल और 1 भारूही बंदूक बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं को बढ़ाया गया है। पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यहां भी पढ़े:  ओवैसी ही बीजेपी के असली लाइफलाइन, भगवान राम से ज्यादा ओवैसी का नाम लेते हैं
Advertisement