महाशिवरात्रि पर घोलिया कला उपकेंद्र में भंडारा:हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, कर्मचारियों ने किया आयोजन

1
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के सिरसिया ब्लॉक स्थित विद्युत उपकेंद्र घोलिया कला में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में करीब 2000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। विद्युत कर्मचारी डी.बी. सिंह ने बताया कि यह भंडारा हर साल विद्युत उपकेंद्र घोलिया कला के कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में पूड़ी, सब्जी, दाल, चावल और कढ़ी जैसे व्यंजन भक्तों को परोसे गए। उपकेंद्र के सभी उपभोक्ताओं को इस भंडारे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। उपभोक्ताओं की सेवा के लिए विद्युत उपकेंद्र पर राजू, मनोज दुबे, राकेश वर्मा, मनीष यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  30 या 31 दिसंबर कब रखा जाएगा पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत, साल की आखिरी एकादशी को लेकर दूर हुआ भ्रम
Advertisement