श्रावस्ती के जलाल पट्टी गांव में 20 वर्षीय विवाहिता शबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के सवाल फिर से उठ खड़े हुए हैं। मृतका की मां मुनक्की पत्नी लड्डन ने मल्हीपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के अनुसार, शबाना का निकाह 19 मई 2025 को ग्राम बनगई निवासी जमील पुत्र जुग्गन के साथ हुआ था। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष की दहेज की मांगें जारी रहीं। परिजनों का आरोप है कि पति जमील, जेठ रईस और अन्य ससुरालजन दहेज की मांग को लेकर शबाना को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। घटना से एक दिन पहले शबाना ने फोन पर अपनी मां को मारपीट की जानकारी दी थी। रात करीब 10 बजे शबाना के पति ने फोन पर उसकी मौत की सूचना दी। मायके पक्ष के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत:दहेज उत्पीड़न का आरोप, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई