श्रावस्ती जिले के चौगोई ग्राम सभा में पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़क खराब हो गई है। थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आने वाले इस रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश होने पर ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ से सराबोर हो जाता है। सड़क कीचड़युक्त और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को मुश्किल होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कीचड़ भरे रास्ते पर छोटे बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें भी लगती हैं। स्थानीय निवासी राम गोपाल, शिवम, नरेंद्र, सुधाकर, प्रभाकर और छोटू सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
श्रावस्ती के चौगोई में पाइपलाइन से सड़क खराब:बारिश में कीचड़ से भर जाता रास्ता, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी