श्रावस्ती जनपद में एक घायल छात्र ने हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए अपने पिता की मदद ली। करीब दो महीने पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए इस छात्र के पैर में रॉड पड़ी है, जिसके कारण वह चलने में असमर्थ है। छात्र के पिता ने एक गाड़ी बुक की और उसे नासिरगंज स्थित सेठ प्रभु दास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। पिता उसे गोद में उठाकर परीक्षा कक्ष तक ले गए। छात्र का नामांकन लॉर्ड कृष्ण इंटर कॉलेज में है, जबकि उसका परीक्षा केंद्र नासिरगंज में निर्धारित किया गया था। सेठ प्रभु दास निरंजन कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रबंधन और स्टाफ ने छात्र के लिए विशेष सीट की व्यवस्था की। उन्होंने परीक्षा कक्ष में बैठने की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की और एक सहयोगी वातावरण प्रदान किया।
बेटे को गोद में उठाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा पिता:श्रावस्ती में एक्सीडेंट के बाद पैर का ऑपरेशन-रोड पड़ी, कॉलेज से मिल सहयोग