गिलौला में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया:नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

15
गिलौला में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया:नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त इंद्रपाल उर्फ इंद्रजीत को उसके गांव अकारा से पकड़ा गया। उसे भिनगा न्यायालय में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की गई, जिसमें जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम पर जोर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना सोनवा में मु0अ0सं0 18/2026 के तहत धारा 87, 137(2) बीएनएस और 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद उत्तम और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त इंद्रपाल उर्फ इंद्रजीत पुत्र विद्याराम ग्राम अकारा, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती का निवासी है।
Advertisement