श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 1879 परीक्षार्थी अनुपस्थित:41 केंद्रों पर परीक्षा मे 23 हजार से ज्यादा छात्र होने थे शामिल

1
श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 1879 परीक्षार्थी अनुपस्थित:41 केंद्रों पर परीक्षा मे 23 हजार से ज्यादा छात्र होने थे शामिल
Advertisement

श्रावस्ती में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 फरवरी से शुरू हो गई। जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर कुल 23,275 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा से 1,879 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में 12,210 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,197 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में 8,595 परीक्षार्थी शामिल हुए और 682 अनुपस्थित पाए गए। दरअसल परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सभी उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं। केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू है और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय खुद परीक्षा के दौरान भ्रमण कर जायजा लेते रहे, इस दौरान उन्होंने हरिहरपुररानी स्थित जनता इंटर कॉलेज, पटना खरगौरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों और सीसीटीवी व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, डीएम ने राजकीय जिला पुस्तकालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी 41 केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की समीक्षा भी की, जहाँ सभी कैमरे सक्रिय पाए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement